छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सीताफल तस्करी का खेल, झारखंड की गाड़ी फरार, ओडिशा की जब्त

jantaserishta.com
17 Oct 2026 12:35 PM IST
छत्तीसगढ़ में सीताफल तस्करी का खेल, झारखंड की गाड़ी फरार, ओडिशा की जब्त
x
वन विभाग का एक्शन.
गरियाबंद: गरियाबंद के देवभोग परिक्षेत्र में अभयारण्य सीमा से लगे जंगलों में लगे सीताफल की अवैध बिक्री और परिवहन हो रहा है. सूचना पर देवभोग वन परिक्षेत्र के अमले ने ओडिसा पासिंग पिकअप को पकड़ने में कामयाबी पाई है.
दरअसल, अभयारण्य सीमा से लगे जंगल में लगने वाले सीता फल में अलग ही मिठास होती है. उच्चतम क्वालिटी के होने के कारण इस पर दूसरे राज्य के बिचौलियों की नजर होती है. स्थानीय कोचिए बाहरी बिचौलियों को बेच देते हैं.
बीते दिनों ओडिसा और झारखंड से पहुंचे पिकअप में 300 रुपया प्रति कैरेट की दर पर इसकी अवैध बिक्री और परिवहन का प्रयास हो रहा था। सूचना मिलने पर वन अमले ने पिकअप को घेरा. झारखंड पासिग गाड़ी जहां भागने में कामयाब रही, वहीं ओडिशा पासिंग गाड़ी को पकड़ने में अमले ने कामयाबी पाई.
वन विभाग ने 48 कैरेट सीताफल के साथ पिकअप को जब्त कर वन अधिनियम और बायो डाइवर्सिटी उल्लंघन मामले में कार्रवाई की है. इसके साथ ही मामले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story