छत्तीसगढ़

2 दिन भारी बारिश होगी

Nil dhankar
19 July 2026 9:18 AM IST
2 दिन भारी बारिश होगी
x

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी गतिविधां तेज हैं. लो प्रेशर सिस्टम बनने के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई. वहीं उत्तर और मध्य क्षेत्रों के कुछ जगहों पर जमकर बादल बसरे हैं. बिलासपुर के बाद कुसमी में सिर्फ 24 घंटे में ही 28 सेमी पानी गिर गया. मौमस विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के उत्तर और मध्य में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. वहीं अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की आशंका जताई गई है. शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान पेंड्रा रोड में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

अगर आप आज रायपुर शहर या आसपास के इलाकों में घुमने जाने वाले हैं, तो रेनकोट और छत्री साथ लेकर निकलने. मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार गंगा के मैदानी इलाके वाले पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों और उससे सटे उत्तरी झारखंड के ऊपर, समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है. समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अब अमृतसर, करनाल, हरदोई, रांची और दीघा से होकर गुजर रही है और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रही है. दक्षिण ओडिशा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 कि.मी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण स्थित है. प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

Next Story