छत्तीसगढ़
विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर शहीदों एवं दिवंगतजनों को दी गई श्रद्धांजलि
Shantanu Roy
15 Aug 2026 5:53 PM IST

x
Raigarh. रायगढ़। भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर आज रायगढ़ के सिंदूर पार्क में भारत विभाजन की घटनाओं एवं उससे जुड़ी मानवीय त्रासदी को प्रदर्शित करती छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा दीप प्रज्वलित कर विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगतजनों की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारत विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगतजनों की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष, पलायन तथा लाखों परिवारों की पीड़ा और वेदना को छायाचित्रों एवं ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। उपस्थित नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की त्रासदी से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों एवं उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत विभाजन देश के इतिहास की सबसे पीड़ादायक घटनाओं में से एक है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपने परिवार, घर-बार और आजीविका खो दी तथा असंख्य निर्दोष लोगों ने अपने प्राण गंवाए। भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस उन सभी पीड़ितों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिवस सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास की इन घटनाओं से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि वे विभाजन की पीड़ा को समझते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सौहार्द की रक्षा के प्रति सदैव सजग रहें। सिंदूर पार्क में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी ने लोगों को इतिहास के उस दौर की पीड़ा और मानवीय संघर्ष से रूबरू कराया तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, अरूणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, अरूण कातोरे, जतिन साव, अनुपम पाल, विलिस गुप्ता, दीपेश, पावन अग्रवाल, मधुलता पटेल, मोहम्मद असलम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





