छत्तीसगढ़
छुईखदान में गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल
Shantanu Roy
5 Jun 2026 7:25 PM IST

x
छग
Chhuikhadan. छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके एक सहयोगी विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 98 पैकेट गांजा, नगदी और स्कूटी सहित कुल 36,350 रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 04 जून 2026 को थाना छुईखदान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रखर कुमार चंद्राकर, वेदांत वैष्णव और एक नाबालिग लड़का स्कूटी क्रमांक CG 08 BD 9278 की डिक्की में गांजा रखकर जमुना चौक क्षेत्र में घूम-घूमकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे हैं और अवैध धन अर्जित कर रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने जमुना चौक स्थित राजू वैष्णव कॉम्प्लेक्स के सामने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर संदेहियों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें एक सफेद पॉलीथीन से 46 पैकेट और हल्के हरे रंग की पॉलीथीन से 52 पैकेट सहित कुल 98 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 270 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 350 रुपये नकद और प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रखर कुमार चंद्राकर उर्फ बाबू (19 वर्ष), निवासी कंडरापारा, छुईखदान और वेदांत वैष्णव उर्फ सिनु (19 वर्ष), निवासी राजमहल चौक, छुईखदान शामिल हैं। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल सलोनी भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हालत में ऐसे गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsछुईखदानकेसीजीखैरागढ़-छुईखदान-गंडईगांजाएनडीपीएस एक्टपुलिस कार्रवाईगिरफ्तारप्रखर कुमार चंद्राकरवेदांत वैष्णवविधि से संघर्षरत बालकजमुना चौकराजू वैष्णव कॉम्प्लेक्सरेड कार्रवाईस्कूटीCG 08 BD 927898 पैकेटअवैध बिक्रीमादक पदार्थजब्तीमशरूका36350 रुपये270 ग्राम गांजाथाना छुईखदानमुखबिर सूचनापुलिस टीमउप जेल सलोनीकिशोर न्याय बोर्डराजनांदगांवनशा कारोबारअवैध धनतलाशीघेराबंदीअपराध क्रमांक 210/2026क्षेत्रीय सुरक्षाChhuikhadanKCGKhairagarh-Chhuikhadan-GandaiGanjaNDPS Actpolice actionarrestedPrakhar Kumar ChandrakarVedant Vaishnavchild in conflict with lawJamuna ChowkRaju Vaishnav Complexraid actionscooty98 packetsillegal salenarcotic substanceseizurecontrabandRs 36350270 grams of GanjaChhuikhadan police stationinformer informationpolice teamsub jail SaloniJuvenile Justice BoardRajnandgaondrug tradeillegal moneysearchsiegecrime number 210/2026regional securityछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





