छत्तीसगढ़
लड़ते-लड़ते भीड़ में घुसे दो सांड, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
jantaserishta.com
13 Sept 2026 9:19 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। आए दिन मवेशी सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं, इनके कारण बाइक चालक भी घायल हो रहे हैं।
शनिवार देर शाम हटरी चौक रोड पर दो सांड आपस में लड़ते हुए लोगों की भीड़ में घुस गए। इस दौरान 4-5 बाइक चालक मामूली रूप से घायल हो गए। कुछ बाइक भी डैमेज हुई हैं। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।
इधर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने कहा कि निगम सड़क पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं कर रहा है। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। शनिवार को हटरी चौक रोड पर सांडों के भीड़ में घुसने से लोगों में डर का माहौल बन गया था।
दरअसल, सिटी कोतवाली से हटरी चौक रोड पर वाहनों की लाइन लगी थी। सड़क संकरी होने के कारण यहां हर दिन जाम की स्थिति रहती है। इस दौरान कई बाइक चालक भी जाम में फंसे हुए थे।इसी बीच दो सांड आपस में लड़ते हुए अचानक भीड़ के बीच घुस गए।
एक सांड दूसरे को मारने लगा। दोनों सांड बाइक चालकों से टकरा गए। इससे कई बाइक चालक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना में 4-5 बाइक चालक मामूली रूप से घायल हुए हैं। सांडों की लड़ाई पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों सांड लड़ते हुए भीड़ के बीच पहुंच जाते हैं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





