छत्तीसगढ़

CG के दो मजदूर तमिलनाडु में बंधक, नौकरी का झांसा देकर ले गए दलाल

jantaserishta.com
12 Oct 2026 9:45 AM IST
CG के दो मजदूर तमिलनाडु में बंधक, नौकरी का झांसा देकर ले गए दलाल
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां से मानव तस्करी और बंधक बनाने का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां के दो मजदूरों को बिस्किट फैक्ट्री में काम दिलाने के नाम पर पहले ठगी का शिकार बनाया गया फिर उन्हें बंधक बना लिया गया. बताया जा रहा है कि, पीड़ित मजदूर कोतवाली थाना इलाके के करहीभदर गांव के रहने वाले हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, दलालों ने दोनों मजदूरों को अच्छी सैलरी पर नागपुर की एक बिस्किट फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का लालच दिया. लाचार मजदूरों को कमाने की आस दिखी और वे उन दलालों की बात में आ कर उनके साथ रवाना हो गए. लेकिन हुआ कुछ और, नागपुर के बजाय मजदूरों को तमिलनाडु ले जाया गया.
बता दें कि, तामिलनाडु पहुंचने के बाद मजदूरों को एक जगह बंधक बना लिया गया. वहीं हैरानी की बात तब सामने आई जब, परिजनों को फोन पर धमकी दी गई कि अगर उन्होंने पैसे नहीं भेजे तो मजदूरों को नहीं छोड़ा जाएगा. किडनैपर्स ने लगातार पैसे की मांग की जिससे परिजन डर गए. इसके बाद किडनैपर्स की बात मानकर परिजनों ने उन्हें 16 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. फिर भी मजदूरों को नहीं छोड़ा गया. और परिजनों के मुताबिक फिर से धमकी दी जा रही है.
इस पूरे मामले की शिकायत परिजनों ने लोद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और कोतवाली थाने में की है. उन्होंने अपील की है कि, उनके बेटों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस घर लाया जाए. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मजदूरों के परिवार को आश्वासन दिया गया है कि कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story