छत्तीसगढ़

रायगढ़ और बिलासपुर में 2 महिलाओं की मौत, बारिश का कहर

Nil dhankar
18 July 2026 12:32 PM IST
रायगढ़ और बिलासपुर में 2 महिलाओं की मौत, बारिश का कहर
x
छग

बिलासपुर. लिंगियडीह एफसीआई गोदाम नाला में बहने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. शीला पार्क टावर के बीच नाले के किनारे झाड़ियों के बीच महिला का शव मिला. बहरहाल वह नाले में कैसे डूबी यह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. सरकंडा पुलिस के अनुसार लिंगियाडीह अटल आवास में रहने वाली प्रमिला बाई 65 वर्ष बीती रात तेज बारिश के दौरान बसंत विहार से एएफसीआई गोदाम जाने वाले नाले में बह गई. लेकिन यह कैसे बही यह स्पष्ट नहीं हो पाया. आज सुबह उसका शव शीला पार्क टावर के पास नाले किनारे झाड़ियों में मिली. उसकी पहचान लोगों ने प्रमिला बाई अटल आवास निवासी के रूप में की. पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कैसे और कब बही. बहरहाल मामले की जांच की जा रही है. और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है.

रायगढ़ की खबर

पुटू लेने जंगल गई महिला की आकाशीय गाज की चपेट में आकर मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी महिला प्रभा एक्का 55 साल, आज सुबह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुटु (मशरूम) लेने संगरा जंगल गई थी. ब

ताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और फिर बारिश के साथ तेज गर्जना के दौरान आकाशीय गाज की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई. परिजनों ने प्रभा एक्का को इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया.



Next Story