छत्तीसगढ़

बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

jantaserishta.com
7 Sept 2026 9:14 AM IST
बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। भिलौनी निवासी भोला साहू, पिपरलोड निवासी सुखसागर यादव और बदरा निवासी सूरज यादव बाइक से किसी काम से रायपुर रोड की ओर जा रहे थे। चंद्रखुरी के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में भोला साहू और सुखसागर यादव के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, सूरज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर दो शव पड़े होने के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। हादसे में ट्रैक्टर की रफ्तार, बाइक की स्थिति और दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story