छत्तीसगढ़
बिलासपुर में दशहरा उत्सव के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं को डंडों से पीटा
jantaserishta.com
21 Oct 2026 12:26 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर के मंगला में मंगलवार को दशहरा उत्सव के बाद जमकर बवाल हुआ. आपसी रंजिश में मोहल्ले के युवकों ने घर घुसकर महिलाओं को डंडे से जमकर पीटा. इस दौरान विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की गई. हमले में दो महिलाओं और तीन युवकों को चोटें आई हैं. घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पीड़ितों पर पुलिस थाना में मामले में समझौता बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं.
जानकारी के मुताबिक, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. मंगला में आपसी रंजीश को लेकर मंगलवार रात मोहल्ले के युवकों ने घर घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया. गाली-गलौच करते हुए डंडे से जमकर मारपीट की. उन्होंने बुजुर्ग महिला को भी नहीं बक्शा. हमलवरो ने घर के भीतर मौजूद पुरुषों की भी पिटाई कर दी. पड़ोसियों के हस्तक्षेप से किसी तरह बदमाशों को रोका गया.
घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की. पीड़ितों का आरोप है कि थाना में उनपर समझौता कर मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया गया. हालांकि मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों पर अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





