छत्तीसगढ़
खुले गड्ढों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर नगरीय निकायों को किया गया अलर्ट
Shantanu Roy
11 July 2026 8:08 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में खुले गड्ढों और निर्माण स्थलों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग ने प्रदेश के सभी नगर पालिका आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी कर नगरीय क्षेत्रों में खुले गड्ढों, नालियों और निर्माणाधीन स्थलों की पहचान कर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। यह निर्देश छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायतों और चिंताओं के बाद जारी किया गया है। आयोग ने अपने पत्र में बताया था कि कॉलोनियों में निर्माणाधीन गड्ढे खुले रहने, सड़कों पर गड्ढों और बारिश के दौरान नालियों के ढक जाने से कई बार बच्चे दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। कुछ घटनाओं में बच्चों की जान तक चली गई है।
बच्चों के जीवन की सुरक्षा को लेकर निर्देश
नगरीय प्रशासन विभाग ने कहा है कि ऐसी घटनाएं बेहद दुखद हैं और बच्चों के जीवन के अधिकार की रक्षा करना आवश्यक है। विभाग ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 की धारा 13 और सहपठित धारा 15 के तहत जारी निर्देशों का पालन करने के लिए सभी नगरीय निकायों को कहा है। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि नगरीय क्षेत्रों में तत्काल सर्वेक्षण अभियान चलाया जाए और ऐसे सभी स्थानों को चिन्हांकित किया जाए, जहां खुले गड्ढे या असुरक्षित निर्माण कार्य चल रहे हैं।
खुले गड्ढों को भरने या सुरक्षा घेरा लगाने के निर्देश
विभाग ने कहा है कि चिन्हित किए गए गड्ढों को या तो तत्काल भर दिया जाए या फिर उनके चारों ओर मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया जाए। इसके लिए बल्ली, बैरिकेडिंग या अन्य सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं, ताकि बच्चे खेलते समय या रास्ते से गुजरते हुए इनमें न गिरें। विशेष रूप से निर्माणाधीन कॉलोनियों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने कहा गया है।
निर्माण एजेंसियों को भी जिम्मेदारी तय
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निर्माण एजेंसियों और आवासीय कॉलोनियों के संचालकों को निर्देश जारी करने कहा है कि निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए नींव स्थल, कॉलम स्थल या अन्य किसी कारण से बने गड्ढों को खुला न छोड़ा जाए। ऐसे सभी स्थानों पर सुरक्षा घेरा लगाना अनिवार्य होगा, ताकि बच्चों और आम लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके। विभाग ने कहा है कि निर्माण एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करें।
संवेदनशील स्थानों पर तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी
विभाग ने संवेदनशील निर्माण स्थलों पर चौकीदार या सुरक्षाकर्मी तैनात करने के भी निर्देश दिए हैं। सुरक्षाकर्मी बच्चों को जोखिम वाले स्थानों से दूर रखने और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेंगे। बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। छोटे-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने के कारण बच्चों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और वे दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। विभाग ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिया है कि भविष्य में होने वाले निर्माण कार्यों में भी बाल सुरक्षा से जुड़े इन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक माह पालन प्रतिवेदन संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास को भेजना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभागखुले गड्ढेबच्चों की सुरक्षाबाल अधिकार संरक्षण आयोगरायपुर न्यूजनिर्माण स्थल सुरक्षानगर पालिका निर्देशसड़क गड्ढेबारिश में हादसेनाली सुरक्षाकॉलोनी निर्माणबाल सुरक्षा अभियानछत्तीसगढ़ सरकारनगरीय निकायChhattisgarh Urban Administration Departmentopen pitschild safetyChild Rights Protection CommissionRaipur Newsconstruction site safetyMunicipal Corporation instructionsroad potholesaccidents during raindrain safetycolony constructionchild safety campaignChhattisgarh Governmenturban bodiesछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





