छत्तीसगढ़

जय स्तंभ चौक में हुई मारपीट का वीडियो वायरल

Nil dhankar
24 Sept 2024 4:04 PM IST
जय स्तंभ चौक में हुई मारपीट का वीडियो वायरल
x

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान एक युवक की बेदम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती और 4 से 5 युवक एक दूसरे युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई करते नजर आ रहे है।

आश्चर्य की बात यह है कि यह पूरी घटना शहर के हृदयस्थल जय स्तंभ चौक पर हुई, जहां हजारों लोग मौजूद थे। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। Jai Stambh Chowk

बता दें कि बीते 19 सितंबर को राजधानी में गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन हुआ था। इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक को पीटने वाले कौन है और उसकी पिटाई क्यों की जा रही है फिलहाल इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।


Next Story