छत्तीसगढ़

ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में हाथी ने कुचला

Nil dhankar
18 July 2026 12:16 PM IST
ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में हाथी ने कुचला
x

बलरामपुर। हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां हाथी ने शुक्रवार की रात एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला राजपुर वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बालम साय के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रेवतपुर के नवापारा में 4 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। देर रात बारिश के बीच हाथियों का दल राजपुर वन परिक्षेत्र में घुस आए और घरों को तोड़ने लगे। वहीं जब बालम अपनी जान बचाकर भाग रहा था, तो हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Next Story