छत्तीसगढ़
ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, घर में ट्रक घुसने से मची अफरा-तफरी
jantaserishta.com
10 Aug 2026 11:02 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक सड़क किनारे स्थित दुकान के कमरे में जा घुसा और उसे तोड़ते हुए घर तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान घर में लोग सो रहे थे, जिनमें करीब चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिवरीनारायण थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल परमानंद साहू, संजय सूरज चौहान और शत्रुघ्न गिरी को जिला चिकित्सालय जांजगीर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और दुर्घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
Tagsजांजगीर-चांपाशिवरीनारायण थानाएक्सीडेंट न्यूज़Janjgir-ChampaShivrinarayan police stationaccident news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





