छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम? एक क्लिक में जानें
jantaserishta.com
27 Aug 2026 8:28 AM IST

x
अब तक सामान्य से सिर्फ 2% कम पानी बरसा.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब पहुंच गया है। 26 अगस्त तक प्रदेश में 863.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 882.4 मिमी है। इस तरह प्रदेश में सामान्य बारिश से महज 2 फीसदी की कमी रह गई है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को रायगढ़, बिलासपुर और बस्तर समेत 12 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी देखी जा सकती है। प्रदेश में अब तक हुई बारिश ने सामान्य आंकड़े के करीब पहुंचकर बारिश की कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से सामान्य बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना बनी हुई है।
राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्थानीय मौसम परिस्थितियों के अनुसार बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ बारिश का अलर्टछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh rain alertChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





