छत्तीसगढ़
महिला से धोखा, पति की जमानत का झांसा देकर बनाए संबंध
jantaserishta.com
7 Oct 2026 11:55 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिला को झांसे में लेकर उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, एक व्यक्ति ने महिला के पति को जेल से जमानत पर बाहर निकलवाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उससे पैसे लेने के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने महिला को पति की जमानत कराने का भरोसा दिया था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। बाद में महिला के पति के जेल से बाहर आने के बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति किसी अन्य मामले में जेल में बंद था। इसी दौरान भटगांव क्षेत्र का रहने वाला आरोपी महिला के संपर्क में आया। आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि, वह उसके पति को जमानत पर जेल से बाहर निकलवा देगा। आरोप है कि, पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर आरोपी ने महिला से पैसे भी लिए। इसी दौरान उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि, आरोपी लगातार उसे पति को जेल से बाहर निकलवाने का भरोसा देता रहा।
महिला के मुताबिक, आरोपी उसके पति को जमानत पर बाहर नहीं निकलवा पाया। इसके बाद महिला का पति किसी तरह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। पति के बाहर आने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोपी पर झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और पैसे लेने का आरोप लगाया है।
शिकायत मिलने के बाद भटगांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





