छत्तीसगढ़

शादी कराने के नाम पर लोगों को फंसाती थी महिला, 4 के साथ गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Oct 2026 8:37 AM IST
शादी कराने के नाम पर लोगों को फंसाती थी महिला, 4 के साथ गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में साइबर थाना पुलिस ने शादी का विज्ञापन देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले के मुताबिक, साइबर क्राइम पोर्टल पर एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शादी कराने का झांसा देकर उससे 6 लाख 65 हजार रुपये की ठगी की गई है। शिकायत मिलने के बाद जांजगीर साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान आरोपियों के राजनांदगांव जिले में रहने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर दबिश दी और महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान भूमिका रंगारी के रूप में हुई है। वह पहले एक मैरिज ब्यूरो में काम करती थी। वहां से काम छोड़ने के बाद उसने कथित तौर पर एक फर्जी संस्था शुरू कर दी।
आरोप है कि महिला मोबाइल फोन के जरिए लोगों से संपर्क करती थी और शादी कराने का भरोसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद उनसे पैसे लेकर ठगी की जाती थी। फिलहाल, पुलिस ने महिला समेत गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story