छत्तीसगढ़

Raipur में युवक से चाकूबाजी, हालत नाजुक

Shantanu Roy
30 Jun 2024 10:44 PM IST
Raipur में युवक से चाकूबाजी, हालत नाजुक
x
छग
Raipur. रायपुर। चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो जबकि दो युवकों को चोट लगी। तीनों का अस्पताल में उपचार जारी है। मामला थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा के सतनामीपारा में रहने वाला सुरेश गिलहरे रविवार शाम को बाइक से रिश्तेदार मनोज के साथ दोस्त शिव को उसके घर छोड़ने ग्राम छांटा मार्ग से जा रहा था। इसी दौरान ग्राम छांटा के शीतला तालाब के पास विपरीत दिशा से 2 बाइक पर सवार 6 युवकों ने उन्हें क्रॉस किया।

कुछ दूर आगे जाने के बाद सभी आरोपी अचानक वापिस मुड़े और सुरेश को रोका। उक्त युवकों ने सुरेश, मनोज और शिव के साथ विवाद करते हुए मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने चाकू से सुरेश के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के चलते शिव और मनोज को भी चोटें आई। हमलावरों के खतरनाक इरादों को भांपकर तीनों युवक भागकर पास के ही एक घर में घुस गए, जिसके बाद सभी हमलवार भाग गए। मामले की जानकारी मिलने पर तीनों को नवापारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। वही मामले में गोबरा नवापारा पुलिस एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
Next Story