छत्तीसगढ़

सिलबट्टे से सिर पर वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
13 July 2026 11:37 PM IST
सिलबट्टे से सिर पर वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के भकुर्रा गांव में एक 23 वर्षीय युवक की सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव उसके घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भकुर्रा निवासी सोनू चौहान (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सोनू घर में अकेला रहता था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि उसकी मां अलग रहती हैं। रविवार शाम ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस को युवक के घर में शव पड़े होने की जानकारी मिली।
सिर पर सिलबट्टे से किए गए थे वार
सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि युवक के सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया था। घटनास्थल से मिले संकेतों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने सिलबट्टे से सिर पर कई वार किए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि हत्या शनिवार रात को की गई होगी।
पूरे दिन बंद रहा घर का दरवाजा
ग्रामीणों के अनुसार, रविवार पूरे दिन सोनू के घर का दरवाजा नहीं खुला था। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
संदिग्धों से पूछताछ जारी
लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Tagsरायगढ़ क्राइम न्यूजRaigarh Crime Newsलैलूंगा हत्या मामलाभकुर्रा गांव हत्यायुवक की हत्यासिलबट्टे से हत्यासोनू चौहान हत्याछत्तीसगढ़ अपराध समाचाररायगढ़ पुलिस जांचमर्डर केसहत्या की वारदातपुलिस पूछताछपोस्टमार्टम रिपोर्टअपराध समाचारLalunga murder caseBhakurra village murdermurder of youthmurder with grinding stoneSonu Chauhan murderChhattisgarh crime newsRaigarh police investigationmurder casemurder incidentpolice inquirypost mortem reportcrime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story