छत्तीसगढ़

नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत

Nil dhankar
10 July 2026 1:19 PM IST
नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत
x
छग

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक बीड़ी पी रहा था, अचनाक बैलेंस बिगड़ने के कारण वह सीधे कुएं में जा गिरा. पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान टुडेश्वर यादव के रूप से हुई है. वह किसानी का काम करता था. घटना कोटा थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया. पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बीड़ी पीने के दौरान युवक का बैलेंस बिगड़ने के कारण वह 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया. आपसास मौजूद लोगो ने उसे बचान के प्रयास किया, लेकिन युवक पानी में समा गया. डूबने के कारण उसकी मौत हो गई.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.

Next Story