गोवा
Mandrem: कुत्ता टहलाने के विवाद में युवक ने महिला को कार से कुचला, मौत
Tara Tandi
23 Feb 2025 11:52 AM IST

x
Mandrem मंद्रेम: गोवा के मंद्रेम इलाके कुत्ता टहलाने को लेकर हुए विवाद में एक आदमी ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. दिल्ली के रहने वाले आरोपी व्यक्ति मंद्रेम इलाके में कुत्ता टहला रहा था. इस दौरान मृतक के बेटे ने उसे घर के आसपास कुत्ता टहलाने के लिए मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. विवाद देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी ने एक महिला को अपनी गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
दिल्ली का रहने वाले दीपक राजीव बत्रा अपने माता-पिता के साथ गोवा के मंद्रेम इलाके में टहल रहा था. इसी दौरान मारिया नाम की महिला के बेटे ने उससे कहा कि वह अपने कुत्ते को उसके घर के पास ना टहलाएं. यह बात सुनते ही बत्रा गुस्से आग बबूला हो गया. दोनों के बीच विवाद होने लगा. देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई, दोनों तरफ भी आईं. इसके बाद गुस्से में आकर दीपक बत्रा अपने माता-पिता के साथ कार में बैठ गया.
इसके बाद दीपक बत्रा ने गुस्से में आकर मारिया को बेरहमी से कार से कुचल दिया. गंंभीर रूप से घायल मारिया को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. घटना के बाद गुस्साए परिजनों और गांवावालों ने पूरी रात स्थानीय थाने के बाहर जमकर हंगामा किया. इसी दौरान उन्होंने आरोपी की गिरफ्तार और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया है.
उत्तर गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली थी. सूचना देने वाले ने बताया था कि एक महिला को कार ने टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी. एसपी अक्षत ने बताया कि महिला को टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया गया है
साथ ही गोवा पुलिस ने दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रहने वाले आरोपी दीपक बत्रा को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कौशल ने आगे बताया कि आरोपी के हाथों पर काटने के निशान थे. जिसकी मेडिकल जांच कराई गई है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक बत्रा दुबई में शेफ का काम कर चुका है.
TagsMandrem कुत्ता टहलानेविवाद युवकमहिला कार कुचलामौतMandrem dog walkingdispute between young man and womancar crushes himdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





