हरियाणा

दहेज की मांग पूरी न होने पर लौट गया दूल्हा, कार और गहनों पर अड़ गया पुलिस में तैनात कुलदीप

jantaserishta.com
22 Nov 2026 5:58 PM IST
दहेज की मांग पूरी न होने पर लौट गया दूल्हा, कार और गहनों पर अड़ गया पुलिस में तैनात कुलदीप
x
शिकायत दर्ज.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लौटा ले जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हे को शादी में ब्रेजा कार चाहिए थी. दुल्हन के पिता ने अपनी हैसियत मुताबिक हुंडई ऑरा कार बुक करवाई, लेकिन दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा.
मंडप सजने और बारात पहुंचने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर दूल्हा पक्ष बिना शादी किए लौट गया. दुल्हन के पिता सुभाष कुमार ने दूल्हे, उसकी मां, भाई-भाभी और दो बिचौलियों समेत छह लोगों के खिलाफ सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी है.
शिकायतकर्ता सुभाष कुमार सोनीपत के वेस्ट रामनगर के निवासी हैं और ITI गन्नौर से रिटायर्ट हैं. उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में बिचौलियों के जरिए उनकी बेटी का रिश्ता गोहाना के गांधी नगर निवासी कुलदीप से तय हुआ था.
रिश्ता तय करते समय बिचौलियों ने कुलदीप को दिल्ली पुलिस में तैनात बताया था और कहा था कि परिवार को दहेज नहीं चाहिए. 26 अप्रैल को रिंग सेरेमनी हुई और अगस्त में 20 नवंबर 2026 की शादी की तारीख तय की गई.
वालेसुभाष का आरोप है कि तारीख तय होने के बाद दूल्हे और उसकी मां ने दहेज की मांगें शुरू कर दीं. दूल्हे ने अपने लिए दो तोले की सोने की चेन, अंगूठी, मां के लिए सोने के टॉप्स और चांदी की पायल और परिवार के लिए महंगे कपड़े मांगे. साथ ही बड़ी गाड़ी की मांग करते हुए ब्रेजा कार पर अड़ गया.
पिता ने हैसियत के मुताबिक 8 से 9 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई, लेकिन लड़का पक्ष नहीं माना. आरोप है कि 18 नवंबर को भी बिचौलिए के जरिए ब्रेजा कार की मांग दोहराई गई.
शिकायत के मुताबिक, 19 नवंबर को दुल्हन पक्ष सगाई की रस्म के लिए दूल्हे के घर पहुंचा और फर्नीचर और बाकी सामान दिया. आरोप है कि दूल्हे और उसकी मां ने सामान को घटिया बताकर ताने दिए और भाई-भाभी के लिए सोने की चेन और टॉप्स और मां के लिए सोने के कड़े की मांग रख दी.
20 नवंबर को मुरथल रोड स्थित मामचंद वाटिका में बारात पहुंची. शिकायतकर्ता के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे दूल्हा और उसकी मां पहले सादे कपड़ों में पहुंचे और ब्रेजा कार न देखकर शादी न करने की बात कही. बाद में बारात के साथ आए.
आरोप है कि बिचौलियों ने भी ब्रेजा कार और भाई-भाभी के सोने के गहनों का दबाव बनाया, जबकि मां ने मांगें न मानने पर बारात ले जाने की धमकी दी. समझाने की कोशिशों के बीच गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और मारपीट हुई और रात करीब 12 बजे बारात लौट गई.
पीड़ित पिता ने दूल्हे कुलदीप, मां रेशमरती, भाई-भाभी और दो बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका आरोप है कि दिया गया फर्नीचर, सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान भी वापस नहीं किया गया है. फिलहाल सेक्टर-27 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story