हरियाणा

Haryana : चारा मंडी गेट के पास मिला युवक का शव,सनसनी फैली

Sarita
23 April 2025 10:38 AM IST
Haryana : चारा मंडी गेट के पास मिला  युवक का शव,सनसनी फैली
x
Haryana हरियाणा: भिवानी जिले में स्थानीय चारा मंडी के गेट पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी सलमान खान पुत्र ईद मोहम्मद के रूप में हुई है। मृतक दो बेटियों का पिता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों ने न्याय की मांग की है। मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चारा मंडी गेट के सामने एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की सांसें थम चुकी थीं। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है तथा शरीर पर चोट के निशान हैं। इस संबंध में परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। जिस पर जांच की जा रही है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Next Story