हरियाणा

Haryana : युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

Sarita
27 Feb 2025 8:45 AM IST
Haryana : युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस
x
Haryana हरियाणा: झज्जर में एक घर के बाहर बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली घर के दरवाजे और शीशे पर लगी। इसे आपसी झगड़े का मामला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी देते हुए कोट गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसके गांव के ही 5 युवक उसे मारने के लिए उसके घर के बाहर आए और उसका नाम लेकर पुकारा। जब वह बाहर आया तो युवकों ने ताबड़तोड़ दो फायर किए। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story