
x
Haryana हरियाणा सरकार ने चिरायु-आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें 1.80 लाख रुपये से ज़्यादा सालाना आय वाले परिवारों को भी शामिल कर लिया है। अब ये परिवार मामूली सालाना प्रीमियम देकर कैशलेस हेल्थकेयर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
पात्रता का निर्धारण 'परिवार पहचान पत्र' (PPP) में दर्ज सत्यापित सालाना आय के आधार पर किया जाएगा। पात्र परिवार राज्य भर के सूचीबद्ध अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ़्त और कैशलेस इलाज के हकदार होंगे।
सालाना प्रीमियम आय के स्लैब के हिसाब से तय किया गया है। 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को 1,500 रुपये, 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये के बीच कमाने वालों को 4,000 रुपये और 6 लाख रुपये से ज़्यादा सालाना आय वाले परिवारों को 5,000 रुपये का प्रीमियम देना होगा। रजिस्ट्रेशन और पेमेंट पोर्टल 30 नवंबर, 2026 तक खुला रहेगा। नई पॉलिसी की अवधि 1 नवंबर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2027 तक होगी।
Next Story





