हरियाणा

Karnal में नाबालिग ने पंखे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Ashish verma
1 Jun 2025 11:28 PM IST
Karnal में नाबालिग ने पंखे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
x
Karnal में नाबालिग ने पंखे से लटककर दी जान

Karnal.करनाल। शिव कॉलोनी में एक नाबालिग ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक सन्नी (17 वर्षीय) के मामा रणबीर ने बताया कि सन्नी देर तक सोता था। रविवार सुबह उसकी मां दुकान पर गई थी और पिता ऑटो से काम पर गए थे। बड़ा भाई भी काम पर गया था।

इसके बाद दोपहर को जब बड़ा भाई खाना खाने आया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने खिड़की से अंदर देखा तो उसका भाई पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। उसने अन्य परिजनों को सूचना दी। सन्नी 8वीं कक्षा तक पढ़ा है। वह 9वीं कक्षा में पढ़ रहा था लेकिन परीक्षा नहीं दे पाया था। घर में कोई झगड़ा नहीं था और न ही वह मानसिक रूप से परेशान था। वहीं रामनगर थाने के जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Next Story