हरियाणा

Rohtak : रोहतक रोड पर हैंडलूम के शोरूम में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल

Tara Tandi
9 Jun 2024 2:34 PM IST
Rohtak : रोहतक रोड पर हैंडलूम के शोरूम में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल
x
गोहाना : रोहतक रोड पर आज सुबह करीब तीन बजे के करीब एक हैंडलूम के शोरूम में आग लगने का मामला सामने आया है। रोहतक रोड पर लग्जरी लिविंग के नाम से हैंडलूम बड़ा शो रूम बना हुआ था जिसमे रात को अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आसपास के लोगो ने जब आग लगी देखी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वहीं आग लगने के बाद शोरूम में रखा एक LPG गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण आग और भड़क गई। जब एक गाड़ी मौके पर पहुंची और देखा कि आग काफी लगी हुई है।
तो आसपास के रोहतक सोनीपत से फायर बिग्रेड की आधा दर्जन भर गाड़ियों पहुंची और आग पर कई घंटे में काबू पाया गया। हैंडलूम के शोरूम में रखा सारा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।आग लगने से कई लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं इस आग लगने का सही कारण का अभी पता नही चल पाया है।
Next Story