हरियाणा
शादी के मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार, 30 लाख खर्च करने के बाद भी नहीं आई बारात
jantaserishta.com
23 Nov 2026 3:52 PM IST

x
हैरान करने वाला मामला.
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में शादी के दिन दूल्हे के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है. फर्खनगर क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में 20 नवंबर को सोनिया की शादी कालियावास निवासी नरेश से होनी थी. दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं. दुल्हन पक्ष बारात के स्वागत के लिए तैयार था, लेकिन तय समय पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. आरोप है कि वह घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया.
परिवार के मुताबिक, 18 नवंबर को लगन की रस्म हुई थी और 20 नवंबर को शादी तय थी. शादी वाले दिन शाम करीब 6 बजे तक कन्यादान की रस्म पूरी हो चुकी थी. इसके बाद परिवार बारात के स्वागत की तैयारी में जुट गया.
शाम से रात हो गई, लेकिन बारात नहीं पहुंची. रात करीब 9 बजे तक इंतजार करने के बाद परिवार की चिंता बढ़ने लगी. दूल्हे और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया.
गांव के सरपंच सतबीर सिंह के मुताबिक, सोनिया के परिवार ने शादी पर करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए थे. परिवार का दावा है कि बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए पुश्तैनी जमीन तक बेचनी पड़ी.
सोनिया के पिता का पहले ही निधन हो चुका है. परिवार में मां और 20 साल का भाई मजदूरी करके घर चलाते हैं. ऐसे में शादी के लिए जुटाई गई रकम और तैयारियों पर पानी फिरने से परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है. बारात नहीं आने के कारण शादी का खाना भी बच गया और समारोह में आए मेहमानों के बीच सन्नाटा छा गया.
दुल्हन सोनिया ने आरोप लगाया कि 20 नवंबर को 15 से 20 लोग उनके गांव पहुंचे और परिवार को परेशान किया. वहीं, परिजनों को बाद में पता चला कि नरेश घर से बिना बताए चला गया है. बताया गया कि उसने अपनी मां को फोन कर चार-पांच दिन बाद लौटने की बात कही थी.
परिवार ने दूल्हे के लापता होने की शिकायत पुलिस में दी है. मामले में 26 नवंबर को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है. अब पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति साफ होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





