- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba:पुलिस को देखकर...
हिमाचल प्रदेश
Chamba:पुलिस को देखकर भागा नशा तस्कर, 698 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
Sarita
16 Jan 2025 6:12 AM IST

x
Chambaचंबा: पुलिस की एसआईयू टीम ने चंबा-सलूणी मार्ग पर कोटी पुल के पास एक व्यक्ति से 698 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने कोटी पुल पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में बैग लेकर संपर्क मार्ग से पैदल आता दिखाई दिया, जो सामने पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीन मोहम्मद निवासी गांव करमुंड डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा बताया। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 698 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी व बेचने वालों के खिलाफ चंबा पुलिस का अभियान जारी है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
TagsChambaनशा तस्कर698 ग्राम चरसगिरफ्तारChambaDrug smuggler698 grams of hashisharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





