- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मंडी के छाणंग स्कूल...
मंडी के छाणंग स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने ली शपथ

मंडी: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा खंड द्रंग-1 के अंतर्गत घरोन स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला छाणंग में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रार्थना सभा के दौरान पांचवीं कक्षा के छात्र शिवांश ने भारतीय संविधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
शिक्षक प्यार चंद सकलानी ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल्यों की जानकारी देते हुए संविधान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर संविधान विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में चौथी कक्षा की रिया ने प्रथम, पांचवीं कक्षा की परिधि ने द्वितीय और दूसरी कक्षा की वान्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिक्षक प्यार चंद सकलानी ने बताया कि बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।





