हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: छात्रों के समर्थन में उतरे देवेंद्र जग्गी, कार्रवाई पर जताई नाराजगी

Admindelhi1
22 July 2026 10:34 AM IST
Dharamshala: छात्रों के समर्थन में उतरे देवेंद्र जग्गी, कार्रवाई पर जताई नाराजगी
x
पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, देवेंद्र जग्गी का बयान

धर्मशाला: पूर्व महापौर एवं कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर सबसे अधिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं की मेहनत, विश्वास और सपनों को गहरी चोट पहुंचाई है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अपेक्षित कठोर कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।

मंगलवार को जारी एक प्रेस बयान में देवेंद्र जग्गी ने कहा कि वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले छात्र-छात्राओं को बार-बार परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं, जिसके कारण छात्रों को सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के प्रयोग और हिरासत में लिए जाने की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं। छात्रों पर बल प्रयोग करना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए उचित नहीं कहा जा सकता।

पूर्व महापौर ने कहा कि युवाओं की मांग को अगर बल प्रयोग करके दबाया जाएगा, तो इससे युवाओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होगा।

Next Story