- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Dharamshala: स्वास्थ्य...
Dharamshala: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सांसद अनुराग शर्मा ने उठाई आवाज

धर्मशाला: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के धार-चढियार क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांगों को उनके समक्ष रखा। सांसद ने विशेष रूप से 'सिविल अस्पताल चढियार' में रिक्त पड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
सांसद अनुराग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए अस्पताल में व्याप्त कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। क्षेत्र की जनता की ओर से उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उनके इस सकारात्मक निर्णय से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांगों को भी राहत मिलेगी।





