- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: चोरी हुए आभूषण हरियाणा से बरामद
Bharti Sahu 2
24 Nov 2024 12:28 PM IST

x
Himachal Pradesh: हाल ही में चोरों ने उपमंडल भोरंजी के कस्बे भरेड़ी में एक सुनार की दुकान में सेंध लगाकर चांदी के आभूषण व मूर्तियां चुरा लीं। भोरंजी पुलिस ने इन्हें हरियाणा से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार भरेड़ी निवासी रजत वर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि 16 नवंबर की रात को उनकी दुकान में चोरी हो गई। रजत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी निखिल कुमार निवासी गांव जौ डाकघर चंबोह को गिरफ्तार कर लिया।
चोरी हुआ सामान, आभूषण आदि बाहरी राज्य हरियाणा के गांव सादिकपुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर से बरामद कर लिया गया। एसपी हमीरपुर ने उपरोक्त मामले की पुष्टि की है।
TagsHimachal PradeshचोरीआभूषणहरियाणाबरामदHimachal PradeshstolenjewelleryHaryanarecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





