- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: सौतेले पिता...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: सौतेले पिता ने मासूम की कर दी बेरहमी से हत्या , आरोपी गिरफ्तार
Sarita
3 March 2026 12:44 PM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बालूघाटी इलाके में एक सौतेले पिता ने अढ़ाई साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी बच्चे के शव को चुपचाप दफनाने के लिए ले जा रहा था। गांव के लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने उससे बच्चे की मौत का कारण पूछा। आरोपी घबरा गया और कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसकी हड़बड़ाहट देख लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को करीब 2 दिन पहले बालूघाटी में अंजाम दिया गया था। यह परिवार नेपाली मूल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला अपने अढ़ाई साल के मासूम के साथ दूसरे पति (आरोपी) के साथ रह रही थी, जबकि उसका पहला पति भी आसपास के ही इलाके में रहता है।सूत्रों के मुताबिक महिला के पहले पति और दूसरे पति के बीच बच्चे की परवरिश को लेकर अक्सर विवाद रहता था। इसी रंजिश और क्लेश के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर इस हत्या को अंजाम दिया।
TagsHimachalसौतेले पितामासूमहत्याआरोपीगिरफ्तारHimachalstepfatherinnocent childmurderaccusedarrested chup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





