हिमाचल प्रदेश

Mandi: शहर विकास और सांस्कृतिक धरोहर पर जनता की राय लेगा नगर निगम

Admindelhi1
22 July 2026 10:33 AM IST
Mandi: शहर विकास और सांस्कृतिक धरोहर पर जनता की राय लेगा नगर निगम
x
विरासत संरक्षण के साथ मंडी विकास की योजना तैयार करेगा निगम

मंडी: प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से विख्यात मंडी शहर के विकास एवं सांस्कृतिक विरासत के रखरखाव को लेकर नगर निगम की ओर से सुझाव मांगे जा रहे हैं। नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सुमन ठाकुर एवं डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा ने ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मंडी प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी होने के साथ-साथ प्राचीन धरोहरों से भी सुसज्जित है। ऐसे में इन धरोहरों का रख रखाव, मंडी शहर के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में शहर की जनता के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसके चलते कोई भी मेयर व डिप्टी मेयर कार्यालय में आकर दे अपने सुझाव दे सकता है। जिसमें युवा वर्ग के सुझावों को भी प्रमुखता से देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से शहर में नशे का प्रकोप बढ़ा है, उसे दूर करने के लिए जनजागरूकता जरूरी है। इससे कैसे मुक्ति मिले इस पर भी जनता अपने सुझाव कार्यालय में आकर दे सकती है। इसके अलावा युवाओं को रोजगार, सड़क मार्ग की व्यवस्था आदि मुद्दों पर जनता सुझाव दे सकती है। मंडी में देश विदेश का पर्यटक कैसे रूके, इस पर भी जनता से सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि बुजूर्गों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए सुझाव आमंत्रित हैं। जबकि मातृशक्ति के उत्थान के लिए भी नगर निगम प्रयासरत रहेगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस योजनाओं को लागू करने के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार से सह हाउस टैक्स जैसे मुद्दे पर हाउस में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा संयंत्र जैसी योजनाओं के लिए धन का प्रावधान अवश्य किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक अनिल शर्मा के सहयोग की सराहना की । कहा कि इन्होंने मंडी शहर के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

Next Story