- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: हिमस्खलन से 2 इमारतें क्षतिग्रस्त, इलाके में अलर्ट जारी
Sarita
28 Feb 2025 12:42 PM IST

x
Jammu-Kashmir: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी में गुरुवार शाम हिमस्खलन के कारण दो आवासीय भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार गुरेज घाटी के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन के कारण गुरेज के खंडियाल गांव में दो घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बचाव एवं राहत अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण कई पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिससे निपटने के लिए संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अधिकारियों द्वारा समय-समय पर चेतावनी जारी की जा रही है।
TagsJammu-Kashmirहिमस्खलनअलर्ट Jammu-KashmirAvalancheAlertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





