जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

Sarita
6 May 2025 10:46 AM IST
Jammu-Kashmir: बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार पुंछ जिले के घनी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह घनी मेंढर से आ रही बस नंबर (JK02X-1671) अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई जिसके बाद वह खाई में गिर गई।
इस घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है और कुछ लोगों के हताहत होने की भी आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। इस बीच पुलिस ने हादसे का संज्ञान लिया है।
Next Story