- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: कठुआ पुलिस की...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: कठुआ पुलिस की सराहनीय पहल, दो महिलाएं सकुशल परिजनों से मिलीं
Admindelhi1
17 July 2026 2:48 PM IST

x
दो महिलाओं की सुरक्षित बरामदगी, पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
कठुआ: कठुआ पुलिस ने नगरी और बसोहली क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लापता महिलाओं को खोजकर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहले मामले में 12 जुलाई को सल्लन बिलावर निवासी अशोक सिंह ने अपनी बेटी प्रिया सुम्बेरिया के लापता होने की शिकायत पुलिस पोस्ट नगरी (थाना कठुआ) में दर्ज करवाई थी। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए युवती को ढूंढ निकाला और परिवार को सौंप दिया।
दूसरे मामले में 9 जुलाई को शीतल नगर बसोहली निवासी शौकत अली ने अपनी बेटी शहनाज अख्तर के लापता होने की रिपोर्ट थाना बसोहली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय प्रयासों से महिला को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के हवाले कर दिया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
Tagsकठुआपुलिससराहनीयपहलदो महिलाएंसकुशलपरिजनोंKathuapolicecommendable initiativetwo womensafefamily membersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





