जम्मू और कश्मीर

FRA के क्रियान्वयन पर मंत्री राणा सख्त, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Admindelhi1
6 Nov 2026 10:28 AM IST
FRA के क्रियान्वयन पर मंत्री राणा सख्त, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
x
वन अधिकार कानून की समीक्षा, राशन कार्ड से जुड़ेंगे जनजातीय परिवार

कठुआ: जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने गुरुवार को कठुआ में जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

इस दौरान लोगों ने राशन कार्ड, आवास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। नए राशन कार्ड जारी करने की मांग पर राणा ने अधिकारियों को जनगणना पूरी होने के बाद नए बसे परिवारों की पहचान करने और पात्र परिवारों को राशन कार्ड जारी करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि बेघर जनजातीय परिवारों के स्थायी पुनर्वास का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि पात्र लोगों को उनके अधिकार पारदर्शी तरीके से और समयबद्ध रूप से मिलने चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनजातीय समुदाय की ओर से उठाए गए मुद्दों पर संबंधित विभागों के साथ कार्रवाई की जाएगी।

Next Story