जम्मू और कश्मीर

Poonch:खतरनाक गैंग , पुलिस ने जारी किया lookout notice

Sarita
3 March 2026 12:47 PM IST
Poonch:खतरनाक गैंग , पुलिस ने  जारी किया lookout notice
x
Poonch: शहर और इसके आसपास के इलाकों में ATM कार्ड स्वाइप फ्रॉड और चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने एक अज्ञात संदिग्ध के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति कई वारदातों में शामिल हो सकता है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास संदिग्ध की पहचान, नाम या पते से संबंधित कोई भी जानकारी या सुराग हो, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8492925333 या 7051584103 पर संपर्क करें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सांझा करने का आग्रह किया है, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Next Story