झारखंड

Deoghar से फिर 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, पीएम किसान निधि के नाम पर करते थे ठगी

Tara Tandi
2 March 2025 12:35 PM IST
Deoghar से फिर 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, पीएम किसान निधि के नाम पर करते थे ठगी
x
Deoghar देवघर: देवघर पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. साइबर थाने की पुलिस ने जिले से फिर 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्सातारी रवां थाना क्षेत्र के दुली रायडीह गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर की गई. पकड़े गए आरोपियों में एक किशोर भी शामिल है. उनके पास से 12 मोबाइल, 11 सिम कार्ड व प्रतिबिंब एप में दर्ज नंबर का एक सिम कार्ड जब्त किया है. 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लोगों को पीएम किसान निधि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनके खाते से रुपए उड़ा लेते थे.
गिरफ्तार आरोपियों में सारठ थाना क्षेत्र के दुधवाजोरी गांव के दीपक कुमार महरा, पवन कुमार, राहुल कुमार, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के झुनाकी हरिजन टोला का विक्रम कुमार दास, पाथरोल थाना क्षेत्र के पथरा गांव का बिट्टू कुमार दास शामिल हैं.अन्य आरोपियों में सारवां थाना क्षेत्र के दासडीह गांव निवासी सनोज कुमार महरा, अजय कुमार महरा, कैलाश महरा, मनोज कुमार महरा, खरवा गांव निवासी रोहित दास व अधीर दास शामिल हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाना के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी एसआई अजय कुमार, सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार भगत व पुलिस बल के जवान शामिल थे
Next Story