
x
Giridih गिरिडीह: जिले के जमुआ प्रखंड में समाजसेवी कार्तिक दास की हत्या कर दी गई. हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है. घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है.
जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर कार्तिक दास का गोतिया देवनंदन दास से विवाद था. जमीन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई, जिसके बाद देवनंदन दास ने कुदाल से कार्तिक रविदास के सर पर हमला कर दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जमुआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड अशोक पासवान भी पहुंचे और मृतक परिवार को ढांढस देते हुए अपनी संवेदना व्यक्त किया. उन्होंने पुलिस से हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.
TagsGiridih जमीन विवादसमाजसेवी कार्तिक दास हत्याGiridih land disputesocial worker kartik das murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





