
x
Jharkhand: झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। मनिका थाना क्षेत्र के देवबार मोड़ के पास एक बस (जेएच 01 सीसी 8829) और बुलेट बाइक (जेएच 03 एएन 9529) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मृतक युवकों में से एक के पास से ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक डालटनगंज की ओर से रांची की तरफ जा रहे थे, जबकि बस सवारी लेकर रांची से डालटनगंज की ओर आ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही दोनों वाहन आमने-सामने आए, भीषण टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखे थे, लेकिन टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर लातेहार सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनिका थाना प्रभारी ने बताया कि बस और बाइक दोनों जब्त कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
TagsJharkhandबसबाइकदोमौतJharkhandbusbiketwodeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





