
x
Latehar लातेहार : लातेहार पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने उनके पास से वाहन, कैश व भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिक्स बरामद किया है. यह कार्रवाई लोतेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर छिपादोहर थाने की पुलिस ने की है. एसपी को छिपादोहर थाना क्षेत्र के हुटार मोड़ के पास कुछ अपराधियों के जुटने और बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना मिली थी. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम का गठन कर छापामारी की गयी. टीम ने पांच अपराधियों को धर दबोचा.
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 16 मई को राजीव स्टोर से 4,05,000 रुपए की लूट की थी. इस आशय की जानकारी डीएसपी भरत राम ने छिपादोहर थाना में प्रेसवार्ता में दी. गिरफ्तार आरोपियों में बिरेन्द्र कुमार उर्फ गोलू, (गारू, लातेहार), शुभम कुमार महतो (बेनजुए, पलामू), विनोद कुमार सिंह (गारू, लातेहार), रोहित कुमार उर्फ टेंटी (मसरिया, गढ़वा), आजाद अंसारी (सिद्दीकुटी, गढ़वा) शामिल हैं. इनके पास से लूट के 4,05,000 रुपये, एक आईफोन, चोरी की बोलेरो, 2 ऑल्टो, टाटा टेंपू, टाटा मैजिक, बिना नंबर प्लेट की यामाहा बाइक व 187 पेटी कोल्ड ड्रिंक्स एवं पानी की बोतल बरामद की गई.
गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ छिपादोहर थाना में कई मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, रितेश कुमार राव, विशालेंदु त्रिपाठी, राजेश कुमार, इन्द्रजीत तिवारी, मुकेश कुमार वर्मा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
TagsLatehar लूट योजना बनापांच अपराधी गिरफ्तारLatehar robbery plan madefive criminals arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





