झारखंड
Ramgarh: पुनदाग टोल प्लाजा पर 120 किलो मिलावटी पनीर व 750 किलो खोवा जब्त
Tara Tandi
2 Jun 2025 7:51 PM IST

x
Ramgarh रामगढ : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के नेतृत्व में रविवार रात से सोमवार अहले सुबह तक पुनदाग टोल प्लाजा पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिहार से आने वाली बसों को रोककर उधर से लाई जा रही मिलावटी खाध सामग्री की जांच की गई. जांच में 3 बसों से 120 किलो नकली पनीर व 750 किलो खोवा जब्त किया गया. यह सामग्री पटना व छपरा से लाई जा रही थी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने तीनों बसों पर 35000 रुपए जुर्माना लगाया गया.
जिन बसों की जांच की गई उनमें आरजू (जेएच 20 बीबी 3255), रेखा लग्जरी (जेएच 02 बीबी 6761) व भोजपुर क्लासिक (जेएच01 डीडब्यूिल 3942) शामिल हैं. जांच टीम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय, ड्रग निरिक्षक कार्यालय के कर्मी व पुलिस के जवाह शामिल थे.
TagsRamgarh पुनदाग टोल प्लाजा120 किलो मिलावटी पनीर750 किलो खोवा जब्तRamgarh Pundag Toll Plaza120 kg adulterated cheese750 kg khoya seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





