झारखंड
Ranchi: कुंभ से लौट रही राज्यसभा सांसद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोग घायल
Tara Tandi
26 Feb 2025 12:26 PM IST

x
Ranchi रांची : प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रही राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में महुआ मांझी, बेटा-बहू और चालक घायल हो गये हैं. यह घटना बुधवार की सुबह लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित होटवाग एनएच 75 के खुशबू ढाबा के पास हुई है. जहां एक खड़ी ट्रक में सांसद की कार ने टक्कर मार दी. सभी घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. घायलों में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, पुत्र सोमबीत मांझी, बहू कृति श्रीवास्तव मांझी और चालक भूपेंद्र बासकी शामिल हैं.
महुआ मांझी का बायां हाथ टूट गया
महुआ मांझी के बेटे सोमवित माजी ने बताया कि महाकुंभ से लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई. नींद आने के कारण सोमवित मांझी ने कार को खड़ी गाड़ी में ठोक दिया. बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि महुआ मांझी का बायां हाथ टूट गया है और उनकी पसलियां हल्की क्षतिग्रस्त हैं. उनके हाथों की सर्जरी करनी होगी.
पुलिस ने दिखाई तत्परता
दुर्घटना की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस मौके पर पहुंचीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार लाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सभी को रांची रेफर कर दिया. जिसके बाद ऑर्किड मेडिकल सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया.
नींद आने के कारण हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सांसद का परिवार महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे. कार उनका बेटा चला रहा था. इसी दौरान होटवाग के समीप नींद आने के कारण कार एक ट्रक में जाकर टकरा गई. जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
TagsRanchi कुंभ लौट रहीराज्यसभा सांसदगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त3 लोग घायलRanchi Rajya Sabha MP returning from Kumbhcar crashed3 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





