कर्नाटक

Bengaluru भगदड़: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया

Ashish verma
5 Jun 2025 11:55 PM IST
Bengaluru भगदड़: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया
x
पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया

New Delhi.नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु भगदड़ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने पुलिस कमिश्नर, एसीपी और कई वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस घटना को लेकर जांच समिति बनाने का फैसला किया है।आरसीबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। बेंगलुरु पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए आरसीबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ये अधिकारी हुए निलंबित सरकार ने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है। एसीपी कब्बन पार्क, डीसीपी सेंट्रल जोन, एडिशनल कमिश्नर वेस्ट जोन, बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर, स्टेशन हाउस मास्टर और कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सरकार को कार्यक्रम न करने की सलाह दी थी।स्टेडियम के गेट पर अफरा-तफरी मच गई


Next Story