
तिरुवनंतपुरम: पिनाराई विजयन मंगलवार को केरल के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए। उन्होंने पूर्व सीएम के करुणाकरण का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिवंगत सीपीएम नेता ई के नयनार के नाम राज्य के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड है। पिनाराई ने मंगलवार को सीएम के तौर पर 3,247 दिन पूरे किए। 25 मई, 2016 को कार्यभार संभालने वाले पिनाराई ने अपने लगातार दूसरे कार्यकाल में सीएम पद पर आठ साल, 10 महीने और 21 दिन पूरे किए हैं। करुणाकरण ने चार कार्यकालों में 3,246 दिनों तक पद संभाला था। सीपीएम नेता ई के नयनार ने तीन कार्यकालों में 4,009 दिनों तक पद संभाला था। 14 नवंबर, 2022 को पिनाराई ने सबसे अधिक दिनों तक लगातार सीएम पद पर रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने सीपीआई के सी अच्युत मेनन का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 4 अक्टूबर 1970 से 22 मार्च 1977 तक इस पद पर रहे।
ई के नयनार: तीन कार्यकाल में 4,009 दिन
पिनाराई विजयन: दो कार्यकाल में 3,247 दिन (लगातार)
के करुणाकरण: चार कार्यकाल में 3,246 दिन
ओमन चांडी: दो कार्यकाल में 2,559 दिन
सी अच्युत मेनन: दूसरे कार्यकाल में 2,364 दिन
ए के एंटनी: तीन कार्यकाल में 2,177 दिन
वीएस अच्युतानंदन: 1,826 दिन (एक कार्यकाल)
ई एम एस नंबूदरीपाद: दो कार्यकाल में 1,818 दिन
पट्टोम थानु पिल्लई: 947 दिन (एक कार्यकाल)
आर शंकर: 15 दिन (एक कार्यकाल)
पी के वासुदेवन नायर: 348 दिन (एक कार्यकाल)
सी एच मुहम्मद कोया: 54 दिन





