- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ग्वालियर की मशहूर सोया...
मध्य प्रदेश
ग्वालियर की मशहूर सोया चाप दुकान पर गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग
Kavita2
2 May 2025 5:38 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : ग्वालियर में गुरुवार देर रात सोया चाप की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी। इंदरगंज थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के पीछे चौपाटी पर स्थित एमएम सोया चाप की दुकान में आग लग गई। टीआई इंदरगंज दीप्ति तोमर के मुताबिक पुलिस क्षेत्र में नियमित जांच पर थी, तभी दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
TagsGwaliorfamoussoychaapग्वालियरमशहूरसोयाचापजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





