मध्य प्रदेश

Baliya: दो बच्चियों की मौत पर मंत्री ने व्यक्त किया शोक, अफसर सस्पेंड

Admindelhi1
25 Sept 2025 2:39 PM IST
Baliya: दो बच्चियों की मौत पर मंत्री ने व्यक्त किया शोक, अफसर सस्पेंड
x

बलिया: जिले में करंट लगने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण और अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत बच्चियों की आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

घटना के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए JE आशुतोष पांडे और SDO अनिल कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही XEN नरेंद्र कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Next Story