- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Betul: 5.5 किलो गांजा...

x
Betul बैतूल: बैतूल के गंज थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5.5 किलो गांजा बरामद किया है. यह कार्रवाई इंदिरा कॉलोनी में की गई, जहां एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 13 हजार रुपए बताई जा रही है. गंज थाना पुलिस को 3 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर में अवैध गांजा रखा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके से गीता यादव और शेख खिजर नाम के दो लोगों को पकड़ लिया. जब उनके घर की तलाशी ली गई तो छत की बालकनी में दो प्लास्टिक की थैलियों में छिपाकर रखा गया गांजा मिला|
शेख खिजर से 5.103 किलो गांजा और गीता यादव से 395 ग्राम गांजा जब्त किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा आमला निवासी विकास उर्फ विक्की ठाकुर से खरीदा था. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विक्की ठाकुर और शेख राजा को भी गिरफ्तार कर लिया. गांजा लाने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख खिजर, गीता यादव, विकास ठाकुर और शेख राजा शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
TagsBetulगांजाबरामदमहिलातस्कर4 गिरफ्तारBetulganjarecoveredwomansmuggler4 arrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





